HomeBreaking Newsऐसा भी क्या रोमांच: एक बच्चे की मां ने अंतरंग पलों के...

ऐसा भी क्या रोमांच: एक बच्चे की मां ने अंतरंग पलों के दौरान प्रेमी को बांधा कुर्सी से, हो गई युवक की मौत

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में 30 साल के एक युवक की मौत हो गई। महिला ने अंतरंग क्षणों के दौरान उसे कुर्सी से बांध दिया था। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला शादीशुदा है और उसका युवक से अफेयर चल रहा था। महिला एक बच्चे की मां भी है। गुरुवार की रात साथ बिताने के लिए महिला और युवक एक लॉज में ठहरे थे। न्यूज पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर के खापरखेड़ा के एक लॉज में शुक्रवार को युवक की मौत हो गईं। महिला और युवक का पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा थां। महिला ने नायलॉन की रस्सी से युवक के हाथ.पैर कुर्सी से बांध दिए थे। रोमांच हासिल करने के लिए कथित तौर पर महिला ने एक और रस्सी युवक के गले में बांध दी थी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक के बंधे होने के दौरान ही महिला वाशरूम गई थी। इसी दौरान जिस कुर्सी से युवक बंधा था वह फिसल गई। इसकी वजह से युवक के गले में बंधी रस्सी टाइट हो गई
जब महिला कमरे में वापस आई तो उसने पार्टनर को जमीन पर अचेत गिरा पाया। उसने तुरंत मदद के लिए रूम सर्विस को बुलाया। रूम सर्विस के स्टाफ ने युवक की रस्सी खोली। इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची।
घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने अफेयर की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद 2018 से भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं है।
पुलिस ने युवक की मौत को लेकर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। पुलिस ने लॉज के स्टाफ, वेटर और अन्य लोगों के बयान रिकॉर्ड भी किए हैं। युवक और महिला दोनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है।

पिथौरागढ़, बिन ब्याहे हास्पिटल के बाथरूम में मां बनी नाबालिग, ऐसे खुला राज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments