हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के ऊपर की गई टिप्पणी का विरोध हल्द्वानी में भी देखा जा रहा है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत का पुतला फूंका और बंशीधर भगत से इस तरह की गई टिप्पणी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदशर्न प्रदेशभर में देखा जा रहा है।