बागेश्वर न्यूज: कुछ तो करो साहब! घर की बगल में हो रहा खनन, हमारा मकान दोबारा गिरने को तैयार – लोहरखेत के बुजुर्ग दंपति की एडीएम से फरियाद

0

बागेश्वर। कांडा के ग्राम लोहरखेत में हो रहे खड़िया खनन से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इन्हीं कारणों से ग्रामीण वृद्ध दम्पति ने प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक देकर पट्टा धारक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
लोहर खेत निवासी वृद्ध फ़कीर राम पुत्र नाथू राम और उनकी पत्नी ने मानकों के विरुद्ध हो रहे खड़िया खनन की शिकायत एडीएम से की है। वृद्ध दंपति ने बताया कि धड़ल्ले से हो रहे इस खनन के कारण ही उनका मकान पहले भी 2013 में आपदा में ध्वस्त हो गया था। फिर शिकायत पर खड़िया खनन बन्द करवा दी गई थी। वृद्ध दंपति ने कहा है कि फिर दोबारा खनन शुरू होने से उनका मकान खतरे की जद में आ गया है। उनका कहना है कि मानकों के विरुद्ध रिहायशी इलाके से केवल 20-30 मीटर की दूरी पर ही जेसीबी मशीन द्वारा खनन लगातार किया जा रहा है। गरीब वृद्ध दम्पत्ति ने खनन पट्टा धारकों पर धमकाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि कई बार इस मामले में ग्राम प्रधान, जन प्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई भी उनकी परेशानी सुनने को तैयार नहीं है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS