HomeUttarakhandNainitalहल्दूचौड़ न्यूज़ : अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के हल्दूचौड़ कार्यालय का शुभारंभ

हल्दूचौड़ न्यूज़ : अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के हल्दूचौड़ कार्यालय का शुभारंभ

ADVERTISEMENTSAd

हल्दूचौड़। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तराखंड ने लालकुआं विधानसभा के हल्दुचौड़ क्षेत्र में ब्राह्मण महासभा के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ करते हुए हल्दूचौड़ इकाई का गठन भी किया।

इससे पूर्व अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर कार्यलय का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने हल्दूचौड़ इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ब्राह्मण समाज के बारे में प्रकाश डाला।

नई कार्यकारिणी में नंदकिशोर कपिल व हरीश बमेठा, पूरन चंद्र दुमका, रमेश तिवारी, जीवन तिवारी को संरक्षक बनाया गया वही अध्यक्ष पद पर हेम चंद्र दुमका व उपाध्यक्ष त्रिभुवन उप्रेती, सचिव बंशीधर तिवारी को बनाया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुनिल दत्त बमेठा, शौभाग्य भारद्वाज, कौशलेंद्र भट्ट, महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाठक, जिलाध्यक्ष राकेश जोशी, विधानसभा अध्यक्ष विक्की पाठक, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, ललित सनवाल, गिरीश चंद्र पाठक, गौरव तिवारी, प्रतिक जोशी, विक्की पांडे, कमलेश उपाध्याय, विनोद उपाधयाय, कौस्तुभ चंदोला व जगदीश खोलिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments