HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ताओं को समझाए बूथ के काम, भैसियाछाना...

अल्मोड़ा न्यूजः शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ताओं को समझाए बूथ के काम, भैसियाछाना में दर्शन रावत और सेलाखोला में राजीव मुख्य वक्ता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भाजपा के शक्ति केंदों की बैठकों का इस बीच दौर चल रहा है। जिनमें कार्यकर्ताओं को खासकर बूथ स्तर के कार्यों को गहनता से समझाया जा रहा है और कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
इसी क्रम में प्रदेश स्तर से मिले निर्र्देेशानुसार आज अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना मंडल के पेटशाल, पल्यों, पाण्डुतोली आदि शक्ति केंद्रों की कार्यशालाएं आयोजित की गई। जिनमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत मुख्य वक्ता रहे। इस दौरान श्री रावत ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर होने वाली भाजपा के कार्यों से रूबरू कराया। साथ ही उन्हें भाजपा के वर्षभर के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्हें सोशल मीडिया का प्रभाव और उसके उपयोग के बारे में समझाया।
इधर अल्मोड़ा के सेलाखोला शक्ति केंद्र की बैठक पूर्व सभासद विद्या बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शक्ति केंद्र के मुख्य वक्ता राजीव गुरुरानी ने भाजपा की वृत से लेकर बूथों की संरचना कार्यकर्ताओं को समझाई। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की सफलता के लिए बूथ प्रमुख घोषित किए। बैठक में सभासद दीपक वर्मा, बीना नयाल, जानकी जोशी, नीतू बिष्ट, प्रेमा मेर, उमा बिष्ट, अंजू नेगी, गंगा कनवाल, दीपा अधिकारी, जीत भट्ट, पूजा बिष्ट व सुशीला चैधरी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments