HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः संग्रहालय की पूर्व प्रभारी स्व. मंजू तिवारी को पुण्य तिथि...

अल्मोड़ा न्यूजः संग्रहालय की पूर्व प्रभारी स्व. मंजू तिवारी को पुण्य तिथि पर किया याद, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर खासा जोर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां राजकीय संग्रहालय की पूर्व प्रभारी स्व. मंजू तिवारी को सातवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के बैनर तले आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर गंभीर चिंता प्रकट की गई और जन हित में स्वास्थ्य सेवाओं को चैकस करने की पुरजोर मांग उठाई गई। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी उठी।
कार्यक्रम में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों से पार्टी द्वारा जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चे के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए संघर्ष किया जा रहा है। मगर सरकार जनता की अनुसनी कर रही है। लंबे संघर्ष के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बद्तर होते जा रही है। उन्होंने सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं का बाजारीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपपा इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
पार्टी की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में अनेक लोग स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के कारण अपना जीवन खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार महंगी होते जा रही हैं। उन्होंने सरकारी नीतियों एवं पेंशनरों व कर्मचारियों को अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत प्रतिपूर्ति बंद करने की घोर निंदा की गई। इस मौके पर समाज के सभी लोगों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम का संचालन गोपाल राम ने किया। कार्यक्रम में राजू गिरी, गोपाल राम, महिपाल प्रसाद, हीरा देवी, चन्द्रा गोस्वामी, किरन आर्या, एड. नारायण राम आदि कई लोग मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments