मोटाहल्दू। धोलाखेड़ा बिजली विभाग के सब स्टेशन को विधुत सप्लाई करने वाली लाइन में फाल्ट आने की वजह से देर सायं से हजारों घरो की बत्ती गुल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तराई केंद्रीय वन क्षेत्र के पास बृजवालपुर गांव में 33 केवी की लाइन की तार टूट गई है। विधुत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद है, विधुत लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। तेज बरसात में भी विभागीय कर्मचारी कार्य करने में जुटे हुए है, अभी लाइन को ठीक करने का काम जारी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




