HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः महीनों बाद बरसे बदरा, दिनभर घरों में दुबके लोग, अब...

अल्मोड़ाः महीनों बाद बरसे बदरा, दिनभर घरों में दुबके लोग, अब ऊंचे हिस्सों में बर्फवारी की संभावना बढ़ी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
एक लंबे अर्से बाद आखिरकार इंद्रदेव प्रसन्न हो गए। अल्मोड़ा जनपद में रविवार की सुबह से बारिश शुरू हुई, जो शाम तक जारी है। महीनों की प्रतीक्षा के बाद अच्छी बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे भी खिले हैं। बहरहाल लगातार रिमझिम बारिश से पारे में भारी गिरावट आई है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों बर्फवारी के आसार बने हैं। ठंड बढ़ने के कारण दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से बचाव के लिए विद्युत चालित ऊष्मीय उपकरणों और अंगीठी का प्रयोग लोग दिनभर करते रहे, हालांकि कई मोहल्लों में बिजली की आंखमिचैली ने लोगों को परेशान किया।
सोमेश्वर: रविवार को सुबह से बारिश होने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिनभर लोगों ने अलाव व अंगीठी का सहारा लिया। यहां बाजार में ठंड से बचाव के लिए क्षेत्रीय व्यापारियों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments