HomeCrimeहे भगवान : आत्मा शरीर में वापस आएगी, पुजारी के इस आश्वासन...

हे भगवान : आत्मा शरीर में वापस आएगी, पुजारी के इस आश्वासन पर मां के शव को घर में बीस दिन तक पूजते रहे दो मासूम

डिंडीगुल। तमिलनाडु के डिंडीगुल में मां की मौत के बाद एक पुजरी ने बीस दिनों तक शव को घर अंदर ही रखवा कर रखा। उसने बच्चों से कहा था कि कुछ दिनों में उनकी मां की आत्मा शरीर में पुनः प्रवेश करेगी। एक पुजारी उन बच्चों को दिलासा देता रहा कि पूजा करने से भगवान उनकी मां को वापस भेज देगा। इसी उम्मीद पर 13 व नौ साल के बच्चे अपनी मां के शव के सामने लगातार पूजापाठ करते रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

दरअसल इंदिरा नाम की एक औरत डिंडीगुल के एक महिला पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। महिला को गुर्दों की बीमारी से पीड़ित थी। कुछ साल पहले ही इंदिरा अपने बच्चों को लेकर पति से अलग हो गई थी। इंदिरा के 13 साल का लड़का और एक 9 साल बच्ची है।

बताया जा रहा है कि गुर्दे की तकलीफ के कारण इंदिरा ने कुछ समय पहले स्वैच्छिक रिटायरमेंट के लिए पुलिस विभाग में अनुरोध भी किया था। कुछ दिनों से इंदिरा पुलिस स्टेशन नहीं आ रही थी। जिसके बाद एक महिला कांस्टेबल इंदिरा के घर जानकारी लेने के लिए पहुंची। घर के अंदर उसे दोनों बच्चे मिले। घर के अंदर से दुर्गंध उठ रही थी।

उत्तराखंड : भान्जी के अवैध संबंधों के चक्कर में गई थी मामी की जान

महिला कांस्टेबल ने बच्चों से इंदिरा के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि मां सो रही है और उसे उठाना नहीं है। नहीं तो भगवान उसे नुकसान पहुंचा देंगे। जब महिला कांस्टेबल को कुछ शक हुआ तो उसने अधिकारियों को इस मामले में सूचित किया। जब पुलिस आई तो उसे जांच में पता चला कि इंदिरा की मौत हो चुकी है।

बच्चों ने बताया कि 20 दिन पहले इंदिरा ने दम तोड़ दिया था। इंदिरा के आसपास पूजा आदि की सामग्री पड़ी हुई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला इंदिरा ने 7 दिसंबर के दिन ही होश खो दिया था। लेकिन पुजारी सुदर्शन की सलाह पर उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। पुजारी ने बच्चों और इंदिरा की बहन से कहा कि वे इंदिरा को अस्पताल न ले जाएं अन्यथा भगवान इंदिरा की रक्षा नहीं करेंगे।

सुदर्शन भी तब से लेकर अब तक परिवार के साथ ही घर में रुका रहा। घर को बाहर से बंद करने के बाद 20 दिनों तक इंदिरा की आत्मा वापस लाने के लिए पूजा की जाती रही। पुलिस खुद को तब और अधिक असहाय महसूस करने लगी जब इंदिरा के बच्चे पुलिस से कहने लगे कि कोई उनकी मां को परेशान न करे। वो केवल सो रही है। फ़िलहाल पुलिस ने पुजारी सुदर्शन और इंदिरा की बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले के बाकी एंगल्स पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments