HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत,...

Big Breaking Almora : मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, एक गम्भीर, भवन निर्माण के कार्य के दौरान हो गया दर्दनाक हादसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां रानीखेत के बूबूधाम मंदिर के करीब भवन निर्माण के लिए पहाड़ के कटान कार्य में लगे दो मजदूरों की मलबे के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार बूबूधाम मंदिर के पास निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच अचानक पहाड़ कटान के दौरान भारी मलबा आ गया और उसमें तीन मजदूर दब गये। जिसमें प्रेम चौधरी 38 साल पुत्र सुदामा चौधरी निवासी कुजलई थाना नवतन जिला बेतिया बिहार व संतोष 20 साल पुत्र लटवाना निवासी ग्राम मदारपुर, थाना चोखापाड़ी, जिला बेतिया, बिहार इस मलबे में दब गये। इस बीच बामुश्कि मजदूरों के शव बाहर निकाले गये। वहीं एक घायल संतोष को गोविंद सिंह माहरा अस्पताल भर्ती किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। इस निर्माण कार्य में लगभग 20 श्रमिक जुटे हुए थे। यह निर्माण कार्य त्रिभुवन शर्मा द्वारा कराया जा रहा था। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments