HomeUttarakhandAlmoraन्यायायल ने दिया यौन उत्पीड़न मामले में घिरे द्वाराहाट के विधायक महेश...

न्यायायल ने दिया यौन उत्पीड़न मामले में घिरे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी के डीएनए जांच के आदेश, कल 11 बजे कोर्ट में ब्लड टैस्ट को मौजूद रहेगी पीड़िता/वादिनी की पुत्री और महेश नेगी

एक महिला के यौन शोषण के आरोप में घिरे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी अब पूरी तरह घिर चुके हैं तथा यदि वह दोषी हैं तो उनके बच निकलने के कोई भी रास्ते नही बचे हैं। दरअसल न्यायालय ने पीड़िता की पुत्री व विधायक के डीएनए टैस्ट लिए जाने के आदेश जारी कर दिये हैं। कल 24 दिसंबर, 2020 को प्रातः 11 बजे पीड़िता व उसकी पुत्री तथा विधायक की ब्लड सैंपल जांच न्यायालय के समक्ष होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि महिला के विधायक द्वारा किये गये यौन उत्पीड़न की जांच महिला थानाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल, थाना नेहरू कालोनी दीक्षा सैनी द्वारा की जा रही है। मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून की अदालत में चल रहा है। जारी आदेश में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने आदेशित किया है कि पीड़िता/वादिनी की पुत्री व विधायक महेश नेगी के ब्लड सैंपल की जांच होनी है। न्यायालय ने अपने आदेश में आरोपी विधायक महेश सिंह नेगी को आदेशित किया है कि वह कल बृहस्पतिवार 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे न्यायालय में उपस्थित हों। साथ ही विवेचक को भी निर्देशित किया है कि वह तय समय में वादिनी व उसकी पुत्री को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करायें। साथी ही सीएमएस देहरादून को निर्देशित किया है कि वह पीड़िता/वादिनी की पुत्री व अभियुक्त महेश सिंह नेगी का ब्लड सैंपल न्यायालय के समक्ष लेने के लिए सक्षम चिकित्सक को निर्देशित करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments