HomeUttarakhandAlmoraयोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-वीरेंद्र, भाजपा प्रदेश संयोजक ने अल्मोड़ा में...

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-वीरेंद्र, भाजपा प्रदेश संयोजक ने अल्मोड़ा में ली बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेन्द्र बिष्ट ने यहां पहुंचकर पार्टी के जिला पदाधिकारियों व मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली। पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं का है और कार्यकर्ताओं को इस कार्य में खरा उतरना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड़ में भाजपा सबसे मजबूत और सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित है। ऐसा कोई राजनैतिक दल नहीं है, जो भाजपा की बराबरी कर सके। राज्य में भाजपा ने 252 मण्डलों में अपना मण्डल प्रशिक्षण वर्ग कराया है। जिसमें 20 हजार कार्यकर्ताओं नेे प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को राष्टीयª नेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में राज्य के 95 विकासखण्डों में मनाया जायेगा और प्रत्येक बूथ पर भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस बूथ स्तर पर मनाया जायेगा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में वीरेन्द्र सिंह बिष्ट का फूलमालाओं व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला समेत जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा, नगर महामंत्री मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या, अनुसूचित मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रमुख मुकुल कुमार, अल्मोड़ा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ललित मेहता, दीपक पाण्डे, धीरज वर्मा, रवि कुमार, पुष्कर लाल, संदीप शैली, पंकज आगरी, नवीन बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments