HomeCrimeघरों से गैस सिलेंडर साफ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह का...

घरों से गैस सिलेंडर साफ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह का मुखिया भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीनों गिरफ्तार सदस्यों का रहा है आपराधिक रिकार्ड

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
यहां घरों से गैस सिलेण्डर चोरी करके बाजार में कम दामों पर बेचने वाले गिरोह का पिथौरागढ़ पु​लिस ने भंडाफोड़ कर दिया। गिरोह के दो सदस्य पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है, जो शातिर किस्म के अपराधी हैं। अब गिरोह का मुखिया भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
गौरतलब है कि शहर में काफी समय से घरों से गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले प्रकाश में आ रहे थे। इस पर पुलिस ने छानबीन की और इस चोरी को अंजाम देने वालों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों मो. मुजम्मिल अंसारी पुत्र वसीम अन्सारी, निवासी-कृष्णापुरी, थाना व जिला पिथौरागढ़ व रोहित कुमार पुत्र नरेश कुमार, निवासी–सिलौनी वड्डा, थाना जाजरदेवल, जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी नया बाजार पिथौरागढ़ लॉकअप पिथौरागढ़ में निरुद्ध हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोग घरों से सिलेंडर चोर कर आर्थिक लाभ कमाने के लिए उन्हें बाजार में सस्ते दामों पर बेच रहे थे। यह भी पता चला कि गिरोह बनाकर इन चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है। ​इस गिरोह के मुखिया को पुलिस तलाश रही थी। इधर पुलिस ने गिरोह के मुखिया अजय कोहली पुत्र प्रेम राम, निवासी– ग्राम सिलौली, थाना कनालीछीना, जनपद पिथौरागढ़, हाल निवासी बिण चुंगी, पिथौरागढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कठोर कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा–2/3, उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में पहले भी अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी एक एक संगठित गिरोह चला रहे थे और इस गिरोह के सदस्य शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक रमेश तनवार, कानिस्टेबल दिनेश जोशी व अरविंद कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments