HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को...

लालकुआं न्यूज़ : बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर कल भेजा जाएगा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

लालकुआं। पूर्व विधायक प्रत्याशी रज्जी बिष्ट व उनके समर्थकों ने कल बुधवार को बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां उक्त जानकारी देते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी रज्जी बिष्ट ने बताया कि बीते चार दशकों से राजस्व गांव की मांग करने वाली बिंदुखत्ता की जनता से पिछले विस चुनावों में भाजपा नेताओं ने राजस्व गांव बनाने का वायदा किया था लेकिन साढ़े तीन साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सत्तारूढ़ पार्टी के यहां के विधायक और राज्य सरकार ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव के सवाल पर कोई ठोस पहल नहीं की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का भेदभाव बिंदुखत्ता और अन्य खत्तावासियों के लिए साफ दिखाई दे रहा है। इसी को लेकर उनके समर्थकों द्वारा कल दिन बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत को तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगर जल्द ही सरकार द्वारा बिंदुखत्ता राजस्व गांव प्रक्रिया शुरू नहीं कि गई तो क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा तथा अब इस मामले पर अनदेखी अब कतई बर्दास्त नहीं जाएगी।

लालकुआं न्यूज़ : बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन अलर्ट, 56 लोगों के काटे चालान, 50 से अधिक लिए सैंपल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments