HomeCovid-19लालकुआं न्यूज़ : बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन अलर्ट, 56...

लालकुआं न्यूज़ : बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन अलर्ट, 56 लोगों के काटे चालान, 50 से अधिक लिए सैंपल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बाजार हो या शहर सभी जगहों पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस चालान काट रही है इसी को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 56 लोगों के चालान काटे साथ ही 50 से अधिक लोगों के कोविड सैंपल लिए।

बताते चलें कि प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे लोगों के खिलाफ आज उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में प्रशासन ने कोतवाली परिसर में बाजार में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने 56 लोगों के चालान करते हुए उनसे जुर्माना वसूला तथा मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 से अधिक लोगों के कोविड सैंपल लिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने नगर के दुकानदारों को मास्क लगाकर बैठने, सैनिटाइजर दुकान पर रखने की अपील की तथा सरकारी कार्यालयों में भी कोविड डेस्क व अन्य गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर, अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, चिकित्सक लव पाण्डे, सोनू भारती सहित कई लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments