HomeBreaking Newsमोटाहल्दू ब्रेकिंग : आंधी से 3300 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त,...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : आंधी से 3300 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त, क्षेत्र अंधेरे में डूबा, मरम्मत का काम जारी

मोटाहल्दू। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन के लिए आज दोपहर में आई आंधी बड़ी मुसीबत लेकर आई है। यहां ग्रामसभा जयपुर खीमा के बच्चीपुर गांव में 3300 केवी की बिजली की लाइन टूट जाने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

अभी देर रात तक क्षेत्र में बिजली आने की संभावना है। बताया गया है कि इस लाइन के टूटने से 7 फीडर ठप पड़ गये है। कर्मचारी लगातार लाइन को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं। लाइन पर यूके लिप्टिस का पुराना पेड़ गिर गया था।

अभी क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी बिजली की लाइन पर पेड़ों के गिर जाने से लाइनें क्षतिग्रसत होने की खबरें आ रही है। हल्द्वानी शहर में भी आंधी के साढ़े तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments