HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर : कांग्रेस सरकार में कौढ़ियों के भाव विश्वविद्यालय की उपजाऊ भूमि...

पंतनगर : कांग्रेस सरकार में कौढ़ियों के भाव विश्वविद्यालय की उपजाऊ भूमि टाटा को दे दी गई तब कहां थे हय झूठे हितैषी – शशीकांत मिश्रा

पंतनगर। पंतनगर संजय कॉलोनी, कांग्रेसी नेताओं पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पंतनगर मंडल उपाध्यक्ष शशीकांत मिश्रा के नेतृत्व में विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों का पुतला फूंका गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भाजपा पंतनगर मंडल उपाध्यक्ष शशीकांत मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है तथा वे पंतनगर विश्वविद्यालय के लोगों एवं प्रधानमंत्री कार्यालय व एविएशन मंत्रालय के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को गलत पत्र भिजवा कर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंतनगर में फसल अनुसंधान केंद्र (C.R.C), फल एवं सब्जी पुष्प अनुसंधान केंद्र (H.R.C.), पशुधन अनुसंधान केंद्र (L.R.C.), कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र (F.F.R.C.) सहित तमाम अनुसंधा‌नों के लिए भूमि आरक्षित है जहां वर्षों से अनुसंधान हो रहे हैं। जब पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमि जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला जजी, (जूडीनशियल मजिस्ट्रेट कार्यालय) तथा सिडकुल के लिए दी गई तब यह विश्वविद्यालय के तथाकथित हितरक्षक कहां सो रहे थे, जब एन. डी. तिवारी सरकार ने 1 रुपये एकड़ के भाव से टाटा को 1000 एकड़ भूमि दी थी तब जुमलेबाज कांग्रेसियों को विश्वविद्यालय की चिंता क्यों नहीं हुई। 7 हजार एकड़ भूमि विभिन्न विभागों एवं सिडकुल को दी गई तब अनुसंधान की चिंता नहीं हुई।

मिश्रा ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय की चिन्ता है तो वहां फैले भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाएं, विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए आवाज उठाएं और करें धरना प्रदर्शन लिखें पत्र जहाँ लिख सकें। लेकि‌न ओझी राजनीति कर पुन: कांग्रेस पार्टी के छुठभैय्ये नेता अपना परिचय न दें।

केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से पंतनगर विश्वविद्यालय के ग्यारह सौ एकड़ भूमि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से क्षेत्र का विकास व विश्वविद्यालय को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, किसी भी कीमत पर विकास विरोधी कांग्रेसीयो द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालो में अनिल यादव महामंत्री, संदीप महामंत्री, महेंद्र बाल्मीकि अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष, पिंकी डिमरी महिला मोर्चा अध्यक्ष, आशीष ढाढा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा, सुनैना सिंह, परमाल, संदीप वर्मा विक्की पाठक, मोहन सिंह दानू, दुर्गेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, विवेक भारती, राकेश कुमार, सोमनाथ, भोलानाथ रंजन प्रसाद, प्रदीप कुमार, विवेक भारती, अनिल, अमित कुमार, बब्बन एवं राजू ठाकुर आदि तमाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments