HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : किसानों को 'भ्रमित' कर रही काग्रेंस - इस्तेकार अंसारी

लालकुआं : किसानों को ‘भ्रमित’ कर रही काग्रेंस – इस्तेकार अंसारी

लालकुआं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं संयोजक इस्तेकार अंसारी ने काग्रेंस पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को ‘भ्रमित’ कर रही हैं। कृषि संबंधी कानूनों से किसानों को उन पाबंदियों से आजादी मिलेगी, जिसका वे दशकों से सामना कर रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कुमाऊं सयोजक इस्तेकार अंसारी ने कहा कृषि कानून किसानों को सशक्त बनाने के लिए हैं लेकिन कुछ राजनीतिक संगठन खासकर कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए कृषि कानून का विरोध कर रही है और किसानों को भ्रमित कर रही है।

उन्होंने काग्रेंस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते कहा कि काग्रेंस ने कभी किसानों का हित नहीं देखा बल्कि हमेशा किसानों को लूटा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में रहेने के बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाये वे लोग आज किसान आन्दोलन को भी हवा दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि कृषि कानून का कई किसान संगठनों ने समर्थन भी दिया है जबकि कई किसान संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत और समस्या का समाधान करने के लिए हर स्तर पर बातचीत को तैयार है तथा पीएम मोदी भी किसानों की समस्या के समाधान को लेकर हर स्तर पर बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस झूठ का जनता जवाब देगी तथा अगामी 2022 में प्रदेश में एक बार फिर से पीएम मोदी और सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विकास कार्यों और नीतियों के आधार पर भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और सरकार भी बनायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments