HomeHealthनालागढ़ न्यूज: मधु भाटिया लाडली फाउंडेशन की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

नालागढ़ न्यूज: मधु भाटिया लाडली फाउंडेशन की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

नालागढ़। लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला सोलन के नालागढ तहसील की वॉर्ड न. 1 से समाज सेविका मधु भाटिया को लाडली फाउंडेशन नालागढ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। गौरतलेब है कि मधु भाटिया कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन कि नवनियुक्त नालागढ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु भाटिया का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments