चमोली। आज तड़के चमोली जनपद के अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान एक ट्रक के अलकनंदा नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो लोग लापता हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब तीन से चार बजे के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलदोड़ा के समीप चारधाम प्रोजेक्ट के तहत डंपिंग जोन में मलबा डाला जा रहा था। इसी बीच सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई, जिससे ट्रक के चालक और परिचालक ट्रक समेत नदी में जा गिरे। मौके पर अन्य लोगों ने खोजबीन की, किंतु उन दोनों को पता नहीं चल पाया है। आज सुबह मौके पर जिला प्रशासन और निर्माणदायी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पर पहुंचे। ट्रक नदी में गिरा हुआ पाया गया, किंतु उसमें सवार दोनों लोगों का पता नहीं चल पाया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


