लालकुआं न्यूज : एसडीएम के निर्देश के बाद नगर पंचायत ने दो जगह जलाए अलाव

0

लालकुआं । उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत लालकुआं ने दो स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
यहां उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने अचानक बढ़ी ठंढ को दृष्टिगत रखते हुए अधिशासी अधिकारी लालकुआं को निर्देशित किया गया कि नगर पंचायत लालकुआं ने विभिन्न स्थानों में अलाव तत्काल प्रभाव से जला दिए जाएं। इसके बाद आज नगर पंचायत द्वारा दो स्थानों पर अलाव जला दिए गए।
उक्त जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के तहसील चौराहे व स्टेशन चौराहे पर अलाव जलाये गए तथा आगे बचे चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था जल्द कर दी जायेगी।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS