HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज़ : आइआरबी के जवानों ने मदद को बढ़ाए हाथ

कालाढूंगी न्यूज़ : आइआरबी के जवानों ने मदद को बढ़ाए हाथ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कालाढूंगी। लॉकडाउन के समय परेशान और गरीब लोगों की तरफ आइआरबी के जवानों ने भी मदद को हाथ बढ़ा दिए हैं। विगत एक माह से आइआरबी क्षेत्र भर में गरीब व जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसकी शुरुआत आइआरबी प्रथम की सेनानायक पी रेणुका ने खुद बेंतखेड़ी में जाकर गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। सेनानायक पी रेणुका से प्रेरणा लेकर आइआरबी प्रथम की ए कम्पनी के जवान भी गरीब लोगों की मदद में जुट गए। इसी क्रम में रविवार को कई जवानों ने कालाढूंगी बंदोबस्ती गांव में पहुंचकर 50 से अधिक गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई। खाद्यान्न सामग्री वितरण करते समय जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया वहीं जवानों ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करते रहने की भी अपील की। इस दौरान निरीक्षक जनक पंवार, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, दीवानी राम, भीम सिंह, शंकर नाथ, धर्मेंद्र बिष्ट, संजय गहतोड़ी, जगदीश, महेश कुमार, हिमांशु जोशी आदि जवानों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना सैनी, पूर्व सभासद राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments