HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बंद चाय फैक्ट्री जल्द खोली जाएगी—पिलख्वाल, टी—बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया...

अल्मोड़ा: बंद चाय फैक्ट्री जल्द खोली जाएगी—पिलख्वाल, टी—बोर्ड के उपाध्यक्ष ने किया कौसानी चाय बागान का निरीक्षण, जगह—जगह खैरमकदम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कौसानी स्थित बंद चाय फैक्ट्री को जल्द खोला जाएगा। यह बात चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सोमवार को कौसानी चाय बागान व फैक्ट्री का निरीक्षण करने के बाद कही। कौसानी जाते वक्त राह में जगह—जगह श्री पिलख्वाल को जबर्दस्त खैरमकदम हुआ।
श्री पिलख्वाल बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कौसानी पहुंचे। श्री पिलख्वाल आज कौसानी स्थित चाय बागानों और फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंचे। कौसानी जाते हुए रास्ते भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कोसी में मंडल अध्यक्ष कृपाल नयाल, वीरेंद्र साही के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पातलीबगड़ में आनंद डंगवाल, रोहित भोजक समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने श्री पिलख्वाल का स्वागत किया। इसी प्रकार रनमन में सुंदर राणा व दीपक आर्य किया जबकि कौसानी में मोहन सिंह दोसाद, पान सिंह दोसाद, ललित दोसाद, पूरन भैसोड़ा, आनंद भाकुनी आदि ने भव्य स्वागत किया। इससे पहले सोमेश्वर में उनका जबर्दस्त खैरमकदम हुआ। कौसानी चाय बोर्ड के दफ्तर में पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, घनश्याम जोशी, चंदन भंडारी, सुंदर बोरा,

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हरीश रावत, मंगल सिंह राणा आदि ने उनका स्वागत करते हुए टी—बोर्ड की समस्याओं से अवगत कराया। चाय बागान के निरीक्षण के दौरान उनके साथ डा. एसएस पथनी, लोकेश कालाकोटी, अमित साह, नंदन डीनिया, पंकज भाकुनी, अरुण वर्मा, राहुल भाकुनी, मनोज मेहता व मदन सिंह आ​दि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments