HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज: 92 लाख के ओवरहेड टैंक का विधायक नवीन दुम्का ने...

लालकुआं न्यूज: 92 लाख के ओवरहेड टैंक का विधायक नवीन दुम्का ने किया शिलान्यास

लालकुआं। धोलाखेड़ा पेयजल योजना के बहुचर्चित व बहुप्रतीक्षित नए ओवरहेड टैंक का शिलान्यास विधायक नवीन दुम्का ने किया। विधायक दुम्का ने बताया 6 लाख 50 हजार लीटर के इस ओवर हेड टैंक का शासनादेश 7 नवम्बर 2019 को हुआ था तथा 92 लाख की लागत से 36 लाख रुपए तत्काल अवमुक्त हो गए थे। विभागीय प्रक्रिया के चलते व बाद में कोविड-19 के कारण यह विलम्ब हुआ।
पूर्व में यह योजना बरेली रोड के लिए थी अब यह योजना धौला खेड़ा, हरिपुर पूर्णानंद, हैड़ागज्जर, फत्ताबंगर आदि ग्राम सभाओं की पेयजल की आपूर्ति करेगी। इस अवसर पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर, प्रधान सचिन, रामलाल, दुर्गेश, प्रधान केशव पंत, पूर्व प्रमुख तारा नेगी, पूर्व प्रधान महेंद्र नेगी, भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट, तारा चंदोला ,बबीता चंदोला, सुरेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल अधिकारी सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री हरीश भट्ट ने किया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments