अल्मोड़ा : प्रतिष्ठित व्यापारी कुमुद भट्ट को पितृ शोक, सुबह 10 बजे घाट के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा, व्यापार मंडल ने जताया शोक

0

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी कुमुद भट्ट के पिता गिरीश चंद्र भट्ट का गत देर रात्रि अस्थमा का अटैक आने से निधन हो गया है, वह 80 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान तिलकपुर अल्मोड़ा से विश्वनाथ घाट को निकलेगी। ज्ञात रहे कि उनका यहां लोहे के शेर के पास सुमंगलन के निकट पैराडाइज नाम से गारमेंट्स का प्रतिष्ठान है। व्यापार मंडल ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने इसे व्यापारी वर्ग के लिए बड़ी क्षति बताया। शोक जताने वालों में सूरज साह, किशन गुरूरानी, जगदीश पांडेय, मनोज अरोड़ा, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, अभय साह, अतुल साह, भुवन वर्मा, अरुण वर्मा, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, श्याम लाल साह, वकुल साह, दीपक साह, दीपक वर्मा, दीप जोशी, पवन साह, बलवंत राणा, राजीव भसीन, मोहन कनवाल, त्रिलोचन जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नाज्जोन आदि व्यापारी शामिल रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें