अल्मोड़ा में फिर कोरोना विस्फोट, 70 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

0

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में आज पुन: कोरोना विस्फोट हो गया। यहां 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। आज शुक्रवार को विकासखंड सल्ट में 27, ताड़ीखेत 19, द्वाराहाट 10 व चौखुटिया से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले। साथ ही अल्मोड़ा नगर क्षेत्र व आस—पास से 12 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें दुगालखोला, लोअर माल रोड, थपलिया, खत्याड़ी व जाखनदेवी आदि मोहल्लों के लोग शामिल हैं। जनपद में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 2745 हो चुका है। कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या हो रही मौतों के बावजूद आवश्यक सावधानी नही बरती जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में आज भी लोग कोविड 19 की गाइड लाइन का ठीक से अनुपालन करते नही दिख रहे हैं। यह बात चिंता में डालने वाली है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें