HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जान पर भारी पड़ सकती है यह लापरवाही !...

Almora News : जान पर भारी पड़ सकती है यह लापरवाही ! चौघानपाटा में दिन भर खुला रहा हैवी पावर ट्रांसफार्मर तक पहुंचने वाला गेट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां अल्मोड़ा नगर के सबसे व्यस्त इलाके चौघानपाटा में बिजली विभाग के कार्मिकों की घोर लापरवाही देखने में आई है। बता दें कि यहां एक हैवी पावर ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे आस—पास के तमाम इलाकों में बिजली की सप्लाई होती है। भरी बसावत वाले इलाके में होने के कारण इस ट्रांसफार्मर में बहुत ज्यादा पावर लोड है। जिसके चलते आए दिन ओवर लोडिंग की वजह से यहां तार जल जाया करते हैं। आपको बता दें कि यहां हाई पावर सप्लाई के चलते पूर्व में भी दुर्घटना हो चुकी है। इसके नजदीक से गुजर रहे एक बार बंदर की वहीं चिपकने से मौत हो गई थी। इस ट्रांसफार्मर के नजदीक कोई नही पहुंच सके इसके लिए बकायदा गेट लगाया गया है, लेकिन आज शुक्रवार के रोज दिन भर यह गेट खुला रहा। आलम यह था कि यदि कोई गलती से भी कोई इस ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंच इसे छू भर ले तो उसका बचना मुश्किल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments