HomeCrimeपिथौरागढ़ न्यूजः 2.5 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा, आपरेशन उदय के...

पिथौरागढ़ न्यूजः 2.5 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा, आपरेशन उदय के तहत कार्रवाई

सीएनई सहयोगी, पिथौरागढ़
यहां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति का 2.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है
पिथौरागढ़ पुलिस के आपरेशन उदय के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की और इस बीच पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान के पास एक व्यक्ति को रोककर चैक किया गया, तो उसके कब्जे से एक कागज की पुड़िया में 2.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार उर्फ चील्स पुत्र किशन राम, निवासी लिन्ठ्यूड़ा, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मेघा शर्मा, कांस्टेबिल सुरेश चन्द्र, बलवन्त सिंह, गोविन्द सिंह आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन उदय के एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के आदेश और पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला के निर्देशन में अवैध रूप से चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कारवाई अमल में लाई जा रही है। आए दिन ऐसे तस्कर पकड़े जा रहे है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments