Almora News : अलंकार मिष्ठान भंडार वाले प्रतिष्ठित व्यापारी प्रदीप गुप्ता का निधन, विश्वनाथ घाट में होगी अंत्येष्टि

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रतिष्ठित व्यापारी अलंकार मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर प्रदीप गुप्ता का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा उन्होंने गत रात्रि अपने मल्ली बाजार स्थित आवास में रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। प्रदीप गुप्ता नगर क्षेत्र के बहु प्रतिष्ठित व्यापारियों में से एक थे तथा उनका यहां गंगोला मोहल्ला में अलंकार स्वीट्स एंड फास्ट फूड नाम से व्यापारिक प्रतिष्ठान है, जो अलंकार नाम से काफी प्रसिद्ध है। उनकी आज विश्वरनाथ घाट में अंत्येष्टि की जायेगी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महासचिव युसुफ तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव जगत तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष फईम अहमद, नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष दि​नेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष स्नेहा चौहान, महा​सचिव राम प्रकाश निरंकारी, उप सचिव मो. निशाद, उपसचिव कमल सनवाल, नगर कोषाध्यक्ष करन पाण्डे, जगदीश चंद्र पांडे, चिरंजी लाल वर्मा, आमिर खान, मंगल सिंह बिष्ट आदि भी शामिल हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें