HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज: नड्डा पर हमले से दिख गई प. बंगाल सरकार की...

देहरादून न्यूज: नड्डा पर हमले से दिख गई प. बंगाल सरकार की बौखलाहट – भगत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हुए हमले की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
भगत ने कहा की लोकतंत्र में विरोध जायज है, लेकिन जिस सुनियोजित साजिश के तहत जिस तरह घटनाओं को अंजाम दिया गया, उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल में पहले भी टीएमसी के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादी लोगों पर हमले किए गए और बड़ी संख्या में उनकी हत्याएं की जा रही हैं। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर है और ममता बनर्जी के इशारों पर पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा के बड़ते जनाधार को देखकर ममता बनर्जी आपा खो गई हैं। इसलिये इस प्रकार की घटनाओ को टीएमसी सरकार अंजाम दे रही है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments