HomeUttarakhandTehri Garhwal"विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर" से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं, ऑनलाइन माध्यम से...

“विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर” से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं, ऑनलाइन माध्यम से किया प्रतिभाग

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई सहयोगी टिहरी
शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देश में “विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर” विषय पर ऑनलाइन माध्यम से कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग के संयोजक डॉ. अजय कुमार द्वारा गणित के क्षेत्र में कैरियर संबंधित जानकारी दी गई। जंतु विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर संबंधी आवश्यक जानकारियां डॉ. बबीता बटवान तथा रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर संबंधित जानकारियां डॉ. राकेश रतूड़ी द्वारा प्रदान की गई। भौतिक विज्ञान संबंधित जानकारियां अमित कुमार द्वारा दी गई। वनस्पति विज्ञान की महत्ता एवं इस क्षेत्र में कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी डॉ. भरत गिरी गोसाई द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। कैरियर काउंसलिंग में बी.एस-सी. प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गई प्रश्नों का प्राध्यापकों द्वारा उचित समाधान किया गया एवं उन्हें उचित दिशा निर्देश भी दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments