देहरादून। सरकार ने साफ कर दिया है कि 3 मई तक सरकारी कार्यालयों में सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज करानी होगी जिनकी कार्यालय में आवश्यकता है। शेष कर्मचारी घर से सरकारी कार्यों को अंजाम देंगे और फोन पर उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने आज नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि 3 मई तक सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था 18 मार्च को जारी किए गए शासनादेश के अनुरूप ही होगी।