HomePublic Problemसितारगंज न्यूज : भारत बंद के समर्थन में उतरे व्यापारी बंद की...

सितारगंज न्यूज : भारत बंद के समर्थन में उतरे व्यापारी बंद की दुकानें

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। किसानों के समर्थन में भारत बंद का व्यापारियों ने भी समर्थन किया है। विरोध में शहर के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। तीन कृषि कानूनों को लेकर देशभर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। किसानों के समर्थन में शहर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पूरे शहर में दुकानें बंद रखी गईं। शहर में बहुत कम दुकानें खुलीं थी।
सितारगंज न्यूज : प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए बढाई जाए तिथि,छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा

भारत बंद को लेकर पुलिस और प्रशासन भी चौकस रहा। प्रशासन ने पूरे शहर की गतिविधियों पर निगाह रखीं। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दे रखी थी कि कोई भी हिंसा या अराजकता फैलाएगा तो उसकी खैर नहीं है। इसी कारण व्यापारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी दुकानें बंद कर किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सुनो कहानी में आज सुनें उत्तराखंड के उत्तरकाशी के कथाकार महाबीर रंवाल्टा की कहानी गंध, सुनकर न दहल जाएं तो कहिएगा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments