HomeAccidentअल्मोड़ा ब्रेकिंग : तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने मारी जोरदार टक्कर, वृद्धा...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने मारी जोरदार टक्कर, वृद्धा व युवती चोटिल, मौके से भाग निकला स्कूटी चालक

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एलआर साह रोड में टेलीफोन एक्सचेंज के पास तेज रफ्तार स्कूटी की विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से हुई जोरदार टक्कर में स्कूट सवार युवती व वृद्धा चोटिल हो गये। दोनों को यहां जिला अस्पताल लाया गया है, जबकि टक्कर मारने वाला स्कूटी सवार मौके से ही फरार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक आर साह रोड में एक युवती पल्लवी पंत एनटीडी की तरफ स्कूटी से जा रही थी। उसकी स्कूटी में उनकी एक रिश्तेदार हेमलता (75 वर्ष) भी सवार थी। इसी बीच टेलीफोन एक्सचेंज के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूटी चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने पर युवती व वृद्धा सड़क पर ही रपट गये। इस दुर्घटना में दोनों चोटिल हो गये और उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। जहां चिकित्सकों के मुताबिक युवती ठीक है, लेकिन वृद्धा को ज्यादा चोटें आई हैं। इधर इस घटना से आम लोगों में गहरा रोष है। नागरिकों का आरोप है कि आये दिन अल्मोड़ा की सड़कों में तेज रफ्तार दोपहिया चालक दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं और खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे तेज रफ्तार दोपहिया चालकों के खिलाफ कार्रवाई नही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments