सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से देहरादून में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें चाय विकास बोर्ड का दायित्व सौंपने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करने का विश्वास भी मुख्यमंत्री को दिलाया। श्री पिलख्वाल ने कहा कि उनका प्रयास चाय विकास के क्षेत्र मे उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और चाय बागानों से जुड़े तमाम काश्तकारों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जायेगा। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा। इस भेंटवार्ता में उनके साथ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, हरीश बनकोटी, दीपक बिष्ट मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें