HomeUttarakhandAlmoraसाहब ! भैसियाछाना के राजस्व क्षेत्रों में जमकर फल—फूल रहा शराब तस्करी...

साहब ! भैसियाछाना के राजस्व क्षेत्रों में जमकर फल—फूल रहा शराब तस्करी का धन्धा, जनप्रतिनिधियों ने लगाई मदद की गुहार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

​अल्मोड़ा। विकासखंड भैसियाछाना के कई ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से शराब का अवैध धन्धा फल—फूल रहा है। क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ जहां लॉकडाउन चल रहा है, वहीं शराब माफियाओं द्वारा अवैध रूप से गांवों में शराब पहुंचाई जा रही है। जिससे आम जन मानस बहुत आक्रोशित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तस्करी के कारोबार में राजस्व विभाग के कई कर्मचारियों और होमगार्डों में भी मिलीभगत का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फल—फूल रहे अवैध शराब के कारोबार को लेकर क्षेत्रवासियों में तीव्र रोष बना हुआ तथा महिलाओं में भी बहुत नाराजगी है। उन्होंने जिलाधिकारी से शराब तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यदि यह सब बंद नही हुआ तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीआगर जाल​बगड़ी, दलबैंड हनुमानगड़ी, कूमौली, ग्वाड़, पेटशाल, डुंगरी शिवालय मंदिर के पास, खौलसीर जमराड़ी बैंड के अंदर और नगरखान शराब तस्करी के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। ज्ञापन में ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना खुशबू पांडे, प्रधान पेटशाल हरीश प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीआगर नरेंद्र प्रसाद, प्रधान कुमौली चंद्रा देवी, प्रधान सुपई बबली, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमौली पुष्पा देवी, प्रधान पांडेताली हीरा देवी, समाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी, भगवान सिंह नैनवाल आदि तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTSAd
https://creativenewsexpress.com/4-new-covid19-positive-cases-have-been-reported-in-uttarakhand-today/
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments