अल्मोड़ा न्यूज : भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के अख्तर राष्ट्रीय संयोजक व अमन अंसारी बने प्रदेश अध्यक्ष, नवनियुक्त पदाधि​कारियों का हुआ स्वागत

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

नगर क्षेत्र के दो प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अख्तर हुसैन फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक तथा अमन अंसारी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज यहां हुए एक समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मसरूर कुरैशी ने दोनों नव नयुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे व उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कुरैशी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व सद्भावना के लिए कार्य करना है। उम्मीद जताई कि दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभायेंगे। स्वागत समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अथर इलाही, सिकंदर आजम, सरवत अली, अनिल चावला, मनोज पटवा, जावेद खान, ​सकिल अहमद, सचिन नयाल, मनोज आर्या, करन भट्ट, विजय कुमार व शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें