डोईवाला। विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला का एक उदयीमान क्रिकेटर पिछले 5 दिनों से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जौली ग्रांट पुलिस चैकी मे दर्ज कराई गई है। पौड़ी में किसी सीसीटीवी में दिखाई देने पर पुलिस टीम संबंधित इलाके में पहुंची मगर इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। मौलधार विस्थापित क्षेत्र अठूूरवाला का 24 वर्षीय हेमंत रावत 25 नवंबर से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 नवंबर को दर्ज कराई गई थी। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ कर गया है। पुलिस और उसके परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। 24 वर्षीय हेमंत रावत क्रिकेट का खिलाड़ी है। जौलीग्रांट पुलिस चैकी प्रभारी एसपी चमोली ने बताया की टीम में स्थान न मिलने से वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन का शिकार था। उसके परिजनों ने 26 नवंबर को चैकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पौड़ी के गरूड़चट्टी इलाके में एक बार सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देने की सूचना मिली थी लेकिन उसके आगे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
जौलीग्रांट न्यूज : दस दिनों से लापता है अठूरवाला को होनकार क्रिकेटर, पुलिस जुटी तलाश में
By CNE DESK
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


