अयोध्या : राम मंदिर निर्माण कार्य से पहले के कार्य शुरू

0

अयोध्या। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है लेकिन अब लॉकडाउन में दी गई छूट के चलते राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण के पहले के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। परिसर में साफ सफाई शुरू करने के साथ ही भूमि के समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है। ग्रिल आदि धीरे-धीरे हटाई जा रही है। यह वही ग्रिल बैरियर है जिससे होकर पहले दर्शनार्थी गर्भगृह में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए जाते थे।


ADVERTISEMENTS

इसी के साथ-साथ रामलला के अस्थाई मंदिर की छत जो हाल में ही आई आंधी और बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी उसे भी बदलकर और मजबूत किया गया है। माना जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण से पहले नींव के निर्माण की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, जिससे लॉकडाउन समाप्त होने के बाद तेजी से निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

अयोध्या/फैजाबाद की ख़बरों के लिए ज्वाइन करें हमारा व्हाट्सएप ग्रुप , यह रहा लिंक —

https://chat.whatsapp.com/JyRqsB092d405M6xdVfX0l

ADVERTISEMENTS