HomeAccidentबिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : रोड रोलर से कुचले जाने से ट्रक चालक...

बिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : रोड रोलर से कुचले जाने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां काफलीगैर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की भारी रोड रोलर से कुचलने से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, किंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस यहां काफलीगैर में एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। उसे निकालने के लिए रोलर मंगाया गया। रोलर से ट्रक को रस्सी से बांधा गया और खींजा जाने लगा। इस बीच अचानक खींचातानी के बीच ट्रक से बंधी रस्सी टूट गई और रोलर के के पइये के नीचे ट्रक चालक बहादुर राम (37 वर्ष) पुत्र फकीर राम निवासी मंडलसेरा, बागेश्वर आ गया। उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समझा जा रहा है कि उसकी अल्मोड़ा आने तक रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments