अल्मोड़ा ब्रेकिंग : शादी ब्याह के सीजन में रफ्तार बढ़ा रहा कोरोना, आज फिर बढ़ा कोरोना का ग्रॉफ, पढ़िये ख़बर

0
महिला में हुई कोरोना की पुष्टि
महिला में हुई कोरोना की पुष्टि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जहां एक ओर शादी—ब्याह का सीजन चल रहा है, सार्वजनिक उत्सवों की धूम है और बाजार में बेहताशा भीड़ उमड़ रही हैं, वहीं कोरोना भी अपनी रफ्तार बढ़ाने लगा है। आज जनपद में कुल 27 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं राज्य कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 दर्शायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक हवालबाग में 06, चौखुटिया में 04, ताड़ीखेत 06, धौलादेवी 02 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 09 अल्मोड़ा लोकल से हैं, जिनमें खत्याड़ी, मकेड़ी, सरकार की आली, बेस कैंपस, पाण्डेखोला, नृसिंहबाड़ी आदि मोहल्लों से लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। आज एक व्यापारी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। हालांकि प्रशासन स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर सख्त हिदायतें दी जा रही हैं, लेकिन जनता द्वारा उनका अनुपालन नही हो रहा है। अधिकांश ब्याय समारोह में आने वाली भीड़ ​कोविड—19 की गाइड लाइनों का अनुपालन नही हो रहा है। नगर के ज्यादातर होटल—रेस्टोरेंट में भी यही हाल बना हुआ है। अलबत्ता इतना ही कहा जा सकता है कि अब जनता को यदि कोरोना से बचना है तो स्वयं सावधानी बरतनी होगी।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें