सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल के उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। जागेश्वर व उनके गृह क्षेत्र कपड़खान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण के साथ पिलख्वाल को जोरदार अभिनंदन किया। वहीं वृद्ध जागेश्वर में शिवाचर्न कर पिलख्वाल ने भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया।
विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में हुए जश्न में पिलख्वाल के टी बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट गाविंद सिंह पिलख्वाल भाजपा के बेहद समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने सबका दिल जीता था। सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं ही नही, बल्कि आम जन मानस उनके मिलनसार व्यक्तित्व व सादगी का कायल है। भाजपा ने एक सच्चे जन नेता को बड़ा सम्मान प्रदान किया है। इस अवसर पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, सोनू भट्ट, कैलाश भट्ट, हरीश, कमल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन भट्ट, बलवंत गैड़ा, रेवाधर पांडे, गोकुल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
वहीं कपड़खान में चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहुंचने पर पिलख्वाल का माल्यार्पण, आतिशबाजी एवम् मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशियां देखते ही बनती थी। कार्यकर्ताओं ने पिलख्वाल के नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, मोहन सिह रायल, कुन्दन सिह मेहरा, महेश देवड़ी, त्रिलोक सिंह, हर्ष सिंह पिलख्वाल, लोकेश देवड़ी, नीरज पिलख्वाल, नवीन तिवारी, हर राम, गोपाल राम, गंगा राम, रमेश सिंह, प्रदीप मेहता, नौशाद अली, जौग दा, संजय मेहता, रवीन्द्र मेहता आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा न्यूज : पिलख्वाल के टी बोर्ड के उपाध्यक्ष बनने पर गदगद भाजपा कार्यकर्ता, जागेश्वर व कपड़खान में जश्न का माहौल, महादेव का लिया आशीर्वाद !
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

