ब्रेकिंग उत्तराखंड : स्कैप चैनल का नाम बदलकर हुआ गंगा नदी

0

देहरादून। हरिद्वार हर की पैड़ी को स्कैैप चैनल घोषित करने का आदेश प्रदेश सरकार ने आज आखिरकार निरस्त कर ही दिया। मुख्यमंत्री ने सचिव आवास को आदेश निरस्त करने के संबंध में शासनादेश जारी करने को कहा था । पिछले काफी समय से प्रदेश में हरकी पैड़ी पर गंगा को स्कैैप चैनल से बदलकर गंगा नदी का दर्जा दिए जाने को लेकर हो हल्ला हो रहा है। कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संतों की बैठक में स्कैैप चैनल को निरस्त करने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS