HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : प्रदेश सरकार ने चलाया प्रदेश को आवारा पशु मुक्त...

नालागढ़ न्यूज : प्रदेश सरकार ने चलाया प्रदेश को आवारा पशु मुक्त करने का अभियान

नालागढ़ । जिला पशु चिकित्सालय द्वारा पूरे जिले सोलन को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 2 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन जिला पशु चिकित्सक बीबी गुप्ता द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ का दौरा किया गया । दौरे के दौरान अभियान के पहले दिन ही 90 पशुओं को पकड़ कर विभाग द्वारा गौ सदन भेजा गया है।
इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए जिला पशु चिकित्सक डा. बीबी गुप्ता ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर द्वारा पूरे प्रदेश को डेढ़ वर्ष में आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए संकल्प लिया गया है

ADVERTISEMENTSAd

इसी के चलते जिला पशु चिकित्सालय द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में 2 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक आवारा पशुओ से जिला मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी के चलते औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में उन्होंने दौरा किया और दौरे के दौरान पहले ही दिन 90 पशुओं को गौ सदन भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा पशुओं को गौ सदन भेजा जाए और क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त करवाया जाए उन्होंने कहा कि सरकार भी आवारा पशुओं को लेकर गंभीर है और डेढ़ वर्ष के भीतर पूरे प्रदेश को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए संकल्प लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments