HomeUttarakhandAlmoraदु:खद : रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट व सुप्रसिद्ध समाजसेवी मोती लाल वर्मा का...

दु:खद : रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट व सुप्रसिद्ध समाजसेवी मोती लाल वर्मा का आकस्मिक निधन, हल्द्वानी के चित्रशिला घाट में होगा अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सुप्रसिद्ध समाजसेवी, बेस अस्पताल से रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट व दीप मेडिकल स्टोर अल्मोड़ा के संचालक मोती लाल वर्मा जी का 84 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। कुछ दिन पूर्व उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण बेस अस्पताल भर्ती किया गया था तथा उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। जहां से बेहतर उपचार हेतु उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी, लेकिन आज अचानक उनका स्वर्गवास हो गया। उनका हल्द्वानी के चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। स्व. मोती लाल वर्मा अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके दो पुत्रों में एक दीप वर्मा और ललित वर्मा हैं तथा पुत्री नीलम हैं। उल्लेखनीय है कि मोती लाल वर्मा ने सेवाकाल के दौरान व सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा के कार्यों में लगातार भागीदारी निभाई। उन्होंने सैकड़ों गरीब लोगों को एक फार्मासिस्ट के रूप में नि:शुल्क सेवा दी। कहीं भी किसी के बीमार पड़ने पर वह उनके आवास में पहुंच जाया करते थे। समाज के हर वर्ग के बीच उनका नाम बड़े सम्मान के ​साथ लिया जाता है। निश्चित रूप से मोती लाल वर्मा का निधन अल्मोड़ा के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सीएनई मीडिया परिवार की ओर से उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मोती लाल वर्मा का सामाजिक योगदान कभी भुलाया नही जा सकता है। इस दु:ख की घड़ि में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उनके शोक संतप्त परिवार जनों के साथ खड़ा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments