तोहफा: अल्मोड़ा से गोविंद पिल्खवाल बने उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष, 11 वरिष्ठ नेताओं को सौंपे गए दायित्व
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज भाजपा के वरिष्ठ करीब दर्जनभर नेताओं को अलग—अलग दायित्वों का तोहफा दिया है। इनमें अल्मोड़ा जिले से भाजपा के दो बार जिलाध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिल्खवाल को उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया है।
जिन्हें दायित्व सौंपे हैं, उनमें बागेश्वर जिले से पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष, उधमसिंहनगर से विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इनके अलावा अल्मोड़ा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिल्खवाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, कर्णप्रयाग से पूर्व विधायक अनिल नौटियाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, हरिद्वार से संजय सहगल को उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद्, देहरादून से राजपाल सिंह रावत को उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद्, उत्तरकाशी से जगवीर सिंह भण्डारी को उपाध्यक्ष, राज्य बागवानी बोर्ड, हल्द्वानी से तरूण बंसल को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद्, टिहरी गढ़वाल से संजय नेगी को उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग, ऋषिकेश से सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इनके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार मुख्यमंत्री, सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा का दायित्व दिया गया है।