HomeUttarakhandAlmoraअग्निकांड: रानीखेत में आग की लपटों से घिरा एमईएस का गोदाम, दमकल...

अग्निकांड: रानीखेत में आग की लपटों से घिरा एमईएस का गोदाम, दमकल टीमों की भारी मशक्कत के बाद ढाई घंटे में आग पर काबू, लाखों का सामान स्वाहा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
मंगलवार अपरान्ह यहां झूलादेवी मंदिर के समीप स्थित लाखों के सामान से भरे एमईएस के गोदाम में आग धधक पड़ी। जिससे लाखों का सामान आग में स्वाहा हो गया। वहीं गोदाम भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। आग लगने की वजह फिलहाल शाट सर्किट माना जा रहा है।
यहां झूलादेवी मंदिर के समीप एमईएस गोदाम में अपराह्न करीब साढ़े चार बजे अचानक आग धधक पड़ी। आग की लपटें देखते ही आनन—फानन में दमकल विभाग को इत्तला की गई और सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मय इंतजामों के मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एक तरफ दमकल कर्मी आग बुझाने के भरसक प्रयास में जुटे रहे और दूसरी तरफ आग की लपटें भी फैलते रही। दमकल कर्मियों की दो यूनिटों की भारी मशक्कत के बाद देर शाम करीब सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। जिसमें करीब ढाई घंटे का वक्त लग गया। इस संबंध में एमईएस के अधिकारियों से बात नहीं हो सकी, लेकिन अनुमान है कि हादसे में लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में काफी सामान था। वहीं गोदाम भवन को भी काफी क्षति पहुंची है। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शाट सर्किट ही माना जा रहा है। भारी मशक्कत करने वाली दमकल विभाग की टीम में चालक राजपाल सिंह, एलएफएम मक्खन सिंह, राकेश सिंह कार्कीे, राजकुमार, प्रशांत शर्मा, चन्दन राम, जयबीर सिंह , चांद सिंह थापा आदि आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments