HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : बगैर मास्क पहने गये बाज़ार तो नही मिलेगा सामान...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : बगैर मास्क पहने गये बाज़ार तो नही मिलेगा सामान ! व्यापार मंडल ने की ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ की घोषणा

ADVERTISEMENTS

सीएनई ​रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना काल में आम जनता व व्यापारीजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया है कि बगैर मास्क पहने आने वालों को कोई भी व्यापारी सामान नही देगा। व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों से निवेदन किया है वह स्वयं तो मास्क को अपनी जीवन शैली में शामिल करें। साथ ही आने वाले ग्राहकों से भी आग्रह करें कि वह पहले मास्क पहनें फिर बाजार आयें। व्यापार मंडल ने आम नागरिकों से भी निवेदन किया है कि कोरोना के फिर से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए भीड़—भाड़ वाले स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा मास्क का उपयोग करें। जारी बयान में कहा गया है कि हमें अपने और अपने घर के बुजुर्गो की स्वास्थ सुरक्षा को देखते हुए इन नियमो का पालन करना है। मास्क पहनना चालान के डर से नहीं, बल्कि खुद की हिफाजत के लिए पहनना है। निवेदन करने में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज साह, दिनेश गोयल, भैरव गोस्वामी, मनोज अरोड़ा, पूर्व महामंत्री ललित कार्की, मनीष जोशी, दीप जोशी, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक साह, मुमताज कश्मीरी, दीपक वर्मा, प्रतिष्ठित व्यापारी सुनील कपूर, सलीम खान, दीप डांगी, अजीत कार्की, अनिल साह, भुवन वर्मा, अनिल वर्मा, ज्योति कपूर, राजीव भसीन, दीप लाल साह, दीवान अधिकारी, दीप जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जॉन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, किशन गुरूरानी, कमल भट्ट आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments