HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग: नाचते गाते बारातियों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, एक की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग: नाचते गाते बारातियों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर देर रात एक बारात के बीच घुसी अनियंत्रित पिकअप ने 7 बारतियों को रौंद डाला। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य बाराती को गंभीर हालत में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम रामपुर रोड स्थित भंडारी पेट्रोल पंप के नजदीक रहने वाले माया प्रसाद उप्रेती के बेटे अमित उप्रेती की बारात ए वन गार्डन वेंकट हॉल के लिए रवाना हुई थी। बाराती बैंड के धुन पर नाचते गाते वेंकट हॉल की ओर निकले थे कि अचानक एक अनियंत्रित पिकअप बारात के बीच घुस गई। उसने आर्यन, लवली, आनंद, हेमा जोशी, सोनी, बॉबी और अंशु को घायल कर दिया।उसमें से कई लोग संजय नगर मेरठ के रहने वाले हैं। घायलों को तुरंत एसटीएच में ले जाया गया। जहां 25 वर्षीय आर्यन ने दम तोड़ दिया। जबकि 22 वर्षीय अंश को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

हल्द्वानी : नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी की चपेट में आया रानीखेत का व्यक्ति, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments