HomeBreaking Newsरानीपोखरी ब्रेकिंग : लॉक डाउन के उल्लंघन में शराब ठेके के मैनेजर...

रानीपोखरी ब्रेकिंग : लॉक डाउन के उल्लंघन में शराब ठेके के मैनेजर और सेल्समैन गिरफ्तार

रानीपोखरी। देहरादून के रानीपोखरी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के मैनेजर और सेल्समैन को दुकान पर आने वाले लोगों से लाक डाउन का पालन न कराने के कारण गिरफ्तार किया गया है। उन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब की दुकान पर आने वाले खरीददारों की भीड़ जुट गई। जबकि दुकानदारों को हिदायत दी गई थी कि वे खरीददारों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए कहें। ऐसा नहीं देखे जाने पर रानीपोखरी के शराब ठेके के मैनेजर रायपुर के सत्यनारायणपुर निवासी संजय जायसवाल और सेल्समैन रायपुर के गढ़वाली कालोनी निवासी नीरज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर लाक डाउन का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments